India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Day 3 Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की और इसके बाद अफगानिस्तान को शुरुआती झटके देते हुए 113 रन के कुल स्कोर पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. दिन का खेल खत्म होने तक रहमत शाह (43*) नाबाद रहे. अफसर जजई आखिरी गेंद पर आउट हुए. आज यानी 8 जून को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Stumps: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने मजबूत की पकड़, दूसरे दिन 5 विकेट झटक मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेला
कुछ ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी 368 से आगे बढ़ाई. शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ऋषभ पंत अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतकीय पारी (52) खेली. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान को शुरुआती झटके लगे. अपना पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने 3 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा को भी 2 विकेट मिले.
ऋषभ पंत ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक
ऋषभ पंत ने 121 गेंदों का सामना किया और 81 रन बनाए. ऋषभ पंत के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले. ऋषभ पंत की स्ट्राइक रेट 66.94 की रही. यह उनके टेस्ट करियर का 19वां और अफगान टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 70 गेंदों में पूरा किया. ऋषभ पंत ने 50 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 87 पारियों में 43.91 की शानदार औसत के साथ 3,557 रन बनाने में सफल रहे हैं.
मोहम्मद सलीम ने पहली बार लिया 5 विकेट हॉल
मोहम्मद सलीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (24), साई सुदर्शन (81), गिल (126), ध्रुव जुरेल (19), मानव सुथार (28) और मोहम्मद सिराज (22) को अपना शिकार बनाया. मोहम्मद सलीम ने 27 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन के साथ 140 रन देकर 6 विकेट लिए. उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही. भारत के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले सलीम अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज हैं. पहले दिन मोहम्मद सलीम ने 2 विकेट और दूसरे दिन 4 विकेट लिए.
वाशिंगटन सुंदर ने अपना छठा अर्धशतक लगाया
टीम इंडिया के युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 68 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला. वाशिंगटन सुंदर की स्ट्राइक रेट 76.47 की रही है. ये वाशिंगटन सुंदर के टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक रहा. अफगानिस्तान के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर ने अपना पहला पचासा लगाया. वाशिंगटन सुंदर ने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं इसकी 30 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 937 रन बनाने में सफल रहे हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs AFG Only Test Match Date And Venue)
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से 10 जून तक महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. आज यानी 8 जून को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs AFG Only Test Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.
भारत में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND vs AFG Only Test Match Live Streaming In India)
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY