India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Day 3 Mullanpur Weather Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की और इसके बाद अफगानिस्तान को शुरुआती झटके देते हुए 113 रन के कुल स्कोर पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. दिन का खेल खत्म होने तक रहमत शाह (43*) नाबाद रहे. अफसर जजई आखिरी गेंद पर आउट हुए. आज यानी 8 जून को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जा रहा है . भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Stumps: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने मजबूत की पकड़, दूसरे दिन 5 विकेट झटक मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेला
दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी 368 से आगे बढ़ाई. शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ऋषभ पंत अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतकीय पारी (52) खेली. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान को शुरुआती झटके लगे. अपना पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने 3 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा को भी 2 विकेट मिले.
मुल्लांपुर की पिच पारंपरिक काली मिट्टी की बजाय रेत आधारित तैयार की गई है. ऐसे में यहां स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. हालांकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए यहां समान अवसर रहते हैं. बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय बिताने के बाद रन बनाने में आसानी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY