India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team One-Off Test Match Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) 6 जून से अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में आयोजित होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. यह मुकाबला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा नहीं होगा, क्योंकि अफगानिस्तान अभी WTC में शामिल नहीं है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा और अनुभव के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है. यह भी पढ़ें: WI vs SL, 1st ODI Key Players To Watch Out: आज वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
टीम इंडिया ने इस एकमात्र टेस्ट के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं. स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम में सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह की वापसी हुई है. स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी टीम का हिस्सा हैं. हालांकि अनुभवी स्पिनर राशिद खान इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड (IND vs AFG Head To Head)
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. साल 2018 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने पारी और 262 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 474 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 109 रन और दूसरी पारी 103 रन पर सिमट गई थी.
इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया था कमाल
बेंगलुरु टेस्ट में शिखर धवन ने 96 गेंदों में 107 रन की तूफानी पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. मुरली विजय ने भी शानदार शतक लगाते हुए 105 रन बनाए थे. केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा था. गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे, जबकि रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए थे.
भारत की टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज टीम की ताकत होंगे. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे खिलाड़ियों पर काफी हद तक निर्भर करेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड पर एक नजर
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
अफगानिस्तान: हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खारोटाई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम साफी.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY