IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Weather Update: बुलावायो में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मौसम का हाल

सुपर-6 स्टेज में टीम इंडिया को दो मैच खेलने हैं. इस स्टेज में टीम इंडिया का सामना पहले जिम्बाब्वे से होगा. ये मैच बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इसके बाद 1 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय फैंस की निगाहें अभी से ही इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं.

भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs Pakistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Weather Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स का 12वां मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले और तीनों ही में उन्होंने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया सुपर-6 स्टेज में पहुंच चुकी है और वहां उन्हें दो मैच खेलने हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस रोमांचक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, उस्मान खान, फरहान यूसुफ, हुजैफा अहसन और मोहम्मद सय्याम ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद सय्याम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं उस्मान खान और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

सुपर-6 में दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया

सुपर-6 स्टेज में टीम इंडिया को दो मैच खेलने हैं. इस स्टेज में टीम इंडिया का सामना पहले जिम्बाब्वे से होगा. ये मैच बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इसके बाद 1 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय फैंस की निगाहें अभी से ही इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं. इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप में आमने-सामने हुई थी, जहां फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs PAK U19 ODI Head To Head Record)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 26 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट (Queens Sports Club Pitch Report)

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स का 12वां मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.बुलावायो में रोमांचक मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की पूरी उम्मीद हैं. ऐसे में फैंस पूरे मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है. टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज जारी टूर्नामेंट में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. ऐसे में अब वह नॉकआउट मैच के शुरू होने से पहले सुपर-6 स्टेज में कुछ बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे. इस टूर्नामेंट में वह अब तक तीन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 114 रन बना पाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर IND U19 vs PAK U19 12th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान.

पाकिस्तान: समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट