IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Key Players To Watch Out: आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा.
India Under19 Cricket Team vs England Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Key Players To Watch: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आखिरकार 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड की युवा टीम से होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई थॉमस रेव (Thomas Rew) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टाइटल अपने नाम कर पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है. भारत ने सेमीफाइनल में 300 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, लेकिन फाइनल में स्कोरबोर्ड प्रेशर के कारण टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं. अगर मौसम बादलों भरा रहा, तो कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला भी ले सकते हैं.
फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, बेन डॉकिन्स, थॉमस रेव, राल्फी अल्बर्ट और मैनी लम्सडेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जेम्स मिंटो के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं थॉमस रेव और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs ENG U19 ODI Head To Head Record)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अबतक कुल 55 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 41 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 13 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.
अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है.
इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (Key Players To Watch)
थॉमस रेव: थॉमस रेव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 गेंद में 110 रन बनाए हैं. थॉमस रेव इस टूर्नामेंट में 74.75 की औसत से 299 रन बना चुके हैं. इस फाइनल मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी: वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 33 गेंद में 68 रन बनाए है. वैभव सूर्यवंशी अभी तक 44.02 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बना चुके हैं. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी तेज शुरुआत है दिला सकते हैं.
हेनिल पटेल: हेनिल पटेल ने टीम इंडिया के तरफ से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. हेनिल पटेल अभी तक 6 मैच में 11 विकेट ले चुके हैं. इस मैच में भी हेनिल पटेल विकेट लेने की उम्मीद है.
मैनी लम्सडेन: मैनी लम्सडेन ने इंग्लैंड के तरफ से टूर्नामेंट में 6 मैच में 15 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैनी लम्सडेन पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे. मैनी लम्सडेन इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर IND U19 vs ENG U19 Final Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेट कीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच.
नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.