क्रिकेट

IND Likely Playing XI For 4th T20I Against ENG: तीसरे टी20 में मिली हार के बाद टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव? पुणे में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकता हैं भारत

सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ऐसे में चौथे मुकाबले को जीतकर वह अजेय बढ़त लेना चाहेंगे. इंग्लैंड को तीसरे मैच में जीत मिली थी. इंग्लैंड ने भी अपना खोया हुआ आत्मविश्वास प्राप्त कर लिया है. गेंदबाजी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट अपने नाम किए लेकिन बाकी गेंदबाजों ने निराश किया. रवि बिश्नोई एक बार फिर संघर्ष करते नजर आए.

IND Likely Playing XI For 4th T20I Against ENG: तीसरे टी20 में मिली हार के बाद टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव? पुणे में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकता हैं भारत
Team India (Photo: BCCI/X)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 4th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 26 रन से हराकर सीरीज़ में वापसी की. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम अभी भी 2-1 से पीछे हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. Suryakumar Yadav T20I Stats: कमान संभालने के बाद खामोस हुआ कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला, औसत में देखकर टीम इंडिया की बड़ी टेंशन; यहां देखें आकंड़ें

इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 171/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसे भारत हासिल नहीं कर सका और 145/9 के स्कोर पर सिमट गया. भारत का शीर्ष क्रम इस मैच में विफल रहा और मध्यक्रम में कुछ संघर्ष के बावजूद टीम 26 रन से मैच हार गई.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)

अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 12 मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वोच्च स्कोर 224 रन है, जो टीम इंडिया ने साल 2021 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाया था. सबसे कम टीम स्कोर 165 रन है.

सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ऐसे में चौथे मुकाबले को जीतकर वह अजेय बढ़त लेना चाहेंगे. इंग्लैंड को तीसरे मैच में जीत मिली थी. इंग्लैंड ने भी अपना खोया हुआ आत्मविश्वास प्राप्त कर लिया है. गेंदबाजी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट अपने नाम किए लेकिन बाकी गेंदबाजों ने निराश किया. रवि बिश्नोई एक बार फिर संघर्ष करते नजर आए.

वहीं, 14 महीने बाद मैदान में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी भी कुछ खास नहीं कर सके. मोहम्मद शमी ने 3 ओवर गेंदबाजी की और एक भी विकट नहीं ले सके. अब सवाल उठता है कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करेंगे या फिर इसी टीम के साथ मैदान में नजर आएंगे.

शिवम दुबे को मिल सकता है मौका

इस सीरीज में अब तक शिवम दुबे को खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि अगले मैच में शिवम दुबे के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना नजर आ रही है. शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ध्रुव जुरेल अगले मैच में बाहर बैठ सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया था. तीसरे मैच में हार के बाद शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है. शिवम दुबे गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं.

रवि बिश्नोई की हो सकती है छुट्टी

युवा स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पहले तीन मैचों में ही 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि रवि बिश्नोई ने अब तक महज एक ही विकेट लिए हैं. रवि बिश्नोई के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें चौथे मुकाबले से बाहर किया जा सकता है. रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप की वापसी कराई जा सकती है. अर्शदीप को तीसरे मैच में आराम दिया गया था.

चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे/रमनदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).