IND A vs SL A Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का खिताबी मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. भारतीय टीम एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और अन्य युवा खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

इंडिया A बनाम श्रीलंका A (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India A National Cricket Team vs Sri Lanka A National Cricket Team, Tri Nation A Series Final Match Date And Time Details: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में खेल रही भारतीय-ए क्रिकेट टीम (India A Cricket Team) ने श्रीलंका में आयोजित वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी. अब 21 जून को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया-ए का सामना मेजबान श्रीलंका-ए क्रिकेट टीम (Sri Lanka A Cricket Team) से होगा. दांबुला (Dambulla) में 19 जून को खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका-ए ने अफगानिस्तान-ए को 103 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. इस मुकाबले में श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान-ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई.

भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी. अब श्रीलंका ए टीम ने अफगानिस्तान ए को हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. ऐसे में ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजरें रहेंगी. यह भी पढ़ें:

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. भारतीय टीम एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और अन्य युवा खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए मैच का क्या रहा नतीजा?

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 323 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ए ने यह मुकाबला 103 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

फाइनल मैच में किसके खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

इंडिया ए टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी. अब श्रीलंका ए की जीत के बाद यह तय हो गया है कि खिताबी मुकाबले में भारत ए का सामना मेजबान श्रीलंका ए से होगा. ऐसे में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते नजर आएंगे.

भारत ए बनाम श्रीलंका ए फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा? (IND A vs SL A Final Match Date And Venue)

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.

भारत में भारत ए बनाम श्रीलंका ए फाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND A vs SL A Final Match Live TV Telecast)

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

भारत में भारत ए बनाम श्रीलंका ए फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND A vs SL A Final Match Live Streaming)

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस पर फैंस इस मैच को लाइव देख सकेंगे.

श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीतना चाहेगा भारत

इंडिया ए टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए दो मुकाबलों में भारत को एक जीत और एक हार मिली है. दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.

नोट: भारत ए क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका ए क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now