अगर टीम इंडिया को कोई चुनौती दे सकता है तो वह केन विलियमसन हैं: इरफान पठान

टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी. इस पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि अगर कोई भारतीय टीम को चुनौती दे सकता है तो वह केन विलियमसन हैं.

इरफान पठान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 24 नवंबर: टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत की नजर न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी. इस पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि अगर कोई भारतीय टीम को चुनौती दे सकता है तो वह केन विलियमसन हैं. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज आलराउंडर इरफ़ान पठान ने हेड कोच Rahul Dravid को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

उन्होंने कहा कि दूसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाले वानखेड़े स्टेडियम की पिच मेजबान टीम के लिए एक और चुनौती साबित हो सकती है. भारत में विलियमसन ने 13 पारियों में 35.46 की औसत से केवल 461 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, "अगर हम दो टेस्ट मैचों की सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया को विलियमसन ही चुनौती दे सकते हैं, क्योंकि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं और टेस्ट में वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं."उन्होंने आगे कहा, "लेकिन, भारतीय टीम के लिए दूसरी सबसे बड़ी चुनौती मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना होगा, क्योंकि वह पिच न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों के लिए भी बहुत उपयुक्त साबित होगी क्योंकि यहां उछाल देखने को मिलेगा. वहीं, भारतीय गेंदबाजों यहां चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी