ICC WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नंबर वन गेंदबाज बने आर अश्विन, पैट कमिंस को छोड़ा पीछे
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने 20 मैचों की 38 पारियों में 93 विकेट झटके हैं. इस दौरान आर अश्विन ने 4 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा. ये डे-नाईट हैं. दूसरे टेस्ट में आर अश्विन पर सबकी नजर रहेगी.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मोहाली (Mohali) स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पर और 222 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 60 ओवर में महज 178 रन बना कर आलआउट हो गई. इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) ने इतिहास रच दिया हैं. अश्विन ने विकेटों के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) (434) को पीछे छोड़ दिया हैं. IND vs SL 1st Test Day 3: रविचंद्रन अश्विन ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि महान क्रिकेटर कपिल देव के विकेट को पीछे छोड़ दूंगा
बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज अश्विन ने पहली पारी में 2 विकेट चटकाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में अश्विन ने जैसे ही तीसरा और पांचवां विकेट झटका, वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए. मोहाली टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर आर अश्विन ने छह विकेट झटके.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में आर अश्विन 93 विकेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. पैट कमिंस के नाम 92 विकेट हैं. तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड 83 विकेट के साथ मौजूद हैं. 73 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी चौथे स्थान पर रहे. पांचवें पायदान पर 73 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियॉन है. इसके बाद लिस्ट में मोहम्मद शमी (67) छठवें ,कगिसो रबाडा (67) सातवें, जसप्रीत बुमराह (66) आठवें, शाहीन अफरीदी (64) नौवें और काइल जेमिसन (63) दसवें पायदान पर हैं.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने 20 मैचों की 38 पारियों में 93 विकेट झटके हैं. इस दौरान आर अश्विन ने 4 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा. ये डे-नाईट हैं. दूसरे टेस्ट में आर अश्विन पर सबकी नजर रहेगी.
मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव के 434 विकेटों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. अश्विन के अब 436 विकेट हो चुके हैं और उन्होंने रविवार को आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में अपने 85वें मैच में कपिल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के 132 मैचों में 619 विकेट लेने के बाद अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

