ICC WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को हुआ बड़ा बड़ा नुकसान, पाकिस्तान से भी नीचे फिसला भारत, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुका है, टीम इंडिया को अपने घर में ही 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार का दर्द अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब गुवाहाटी में 408 रन के बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को रौंद दिया है.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd Test Match Day 5 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला गया. दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 409 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया हैं. दूसरी पारी में टीम इंडिया 63.5 ओवर में महज 140 रन बनाकर सिमट गई. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर थीं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे थीं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa 2nd Test Day 5 Scorecard: गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 408 रनों से रौंदा, सीरीज 2-0 से किया अपने नाम; यहां देखें स्कोरकार्ड

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुका है, टीम इंडिया को अपने घर में ही 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार का दर्द अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब गुवाहाटी में 408 रन के बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को रौंद दिया है. इस हार के बाद अब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ हैं. टीम इंडिया अब पाकिस्तान से भी नीचे खिसक गया है.

पाकिस्तान से भी नीचे फिसला टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में मिली हार के बाद अब टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी नीचे खिसक गया हैं. गुवाहाटी टेस्ट शुरू होने से पहले वोर्ल टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया चौथे पायदान पर था, लेकिन अब नौ मैच में चार जीत और चाट हार के साथ 5वें नंबर पर फिसल गया है. पाकिस्तान दो में से एक जीता है और इतने ही मैच हारा है. वहीं दक्षिण अफ्रीका चार मैच में तीन जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया अभी भी चार में से चार जीतकर टॉप पर मौजूद है.

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार मिली है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी सिर्फ 201 के स्कोर पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. यशस्वी जायसवाल (58) और वाशिंगटन सुंदर (48) के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. वहीं दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 260 के स्कोर पर पारी घोषित कर 549 रन का लक्ष्य दिया. रवींद्र जडेजा के 54 रन के बूते जैसे-तैसे 140 रन बनाने वाली टीम इंडिया 408 रन से हार गई.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड