ICC WTC Final 2021: जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को ऐसे दिया मजेदार जवाब

दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए. इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं. उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दूसरे को मजेदार जवाब दिए. इंग्लैंड (England) के लिए दो जून को रवाना होने से पहले बुमराह ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "रिसेट मोड ऑन." इस पोस्ट पर अक्षर ने जवाब देते हुए लिखा, "सही है." इसके बाद बुमराह ने अक्षर के मैसेज का जवाब देते हुए मशहूर वेबसीरीज मिर्जापुर-2 के डायलॉग की लाइन लिखते हुए कहा, "यह भी ठीक है." इंग्लैंड रवाना होने से पहले परिवार के साथ Jasprit Bumrah ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए. इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं. उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं.

यह रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के नाम हैं जिन्होंने 25 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े