ICC WTC Final 2021: इंग्लैंड में आइसोलेशन के दौरान इस प्रकार अपनी ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाएगी भारतीय टीम

आईसीसी ने एक बयान में कहा, " इंग्लैंड का दौरा करने से पहले टीम को भारत में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा, जहां प्रतिदिन उसके खिलाड़ियों का टेस्ट होगा. रवाना होने के बाद वे सीधे हैम्पाशायर बॉउल के होटल जाएंगे और वहां पर फिर से उनका टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद वे आइसोलेशन में रहेंगे."

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI)

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को आगामी इंग्लैंड (England) दौरे पर साउथम्टपन (Southampton) में आइसोलेशन (Isolation) के दौरान धीरे-धीरे अपनी ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी. भारत को 18 जून से साउथम्टपन में न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेलना है. आईसीसी (ICC) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां वो करीब तीन महीने और 15 दिन रहेगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारत को इंग्लैंड के साथ ही चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) खेलना है. ICC WTC Final 2021: आईसीसी का बड़ा फैसला, डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच ड्रॉ या टाई होने पर संयुक्त विजेता बनेंगे भारत और न्यूजीलैण्ड

आईसीसी ने एक बयान में कहा, " इंग्लैंड का दौरा करने से पहले टीम को भारत में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा, जहां प्रतिदिन उसके खिलाड़ियों का टेस्ट होगा. रवाना होने के बाद वे सीधे हैम्पाशायर बॉउल के होटल जाएंगे और वहां पर फिर से उनका टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद वे आइसोलेशन में रहेंगे."

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा, " आइसोलेशन के दौरान नियमित आधार पर खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा. प्रत्येक राउंड की टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद बायो बबल के खिलाड़ियों को धीरे-धीरे ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी."

न्यूजीलैंड की टीम पहले से ही इंग्लैंड पहुंची हुई है, जहां उसे इंग्लैंड के साथ दो जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है. इसके बाद वह बायो सिक्योर बबल में जाएगी और फिर टेस्ट के बाद अपनी ट्रेनिंग शुरू करेगी.

आईसीसी ने साथ ही यह भी कहा कि बिना किसी बाधा के डब्ल्यूटीसी फाइनल का आयोजन किया जाएगा ब्रिटेन की सरकार ने इस चैंपियनशिप के आयोजन को अपनी मंजूरी दे दी है. इंग्लैंड रवाना होते समय भारतीय खिलाड़ियों को निगेटिव टेस्ट साथ लेकर जाना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC ODI World Cup 2027: आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर?

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे वर्ल्ड कप? 14 टीमों के साथ फिर से हो रही इस पुराने फॉर्मेट की वापसी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी