ICC WTC Final 2021: पूर्व विकेटकीपर पार्थिक पटेल में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

उन्होंने कहा, " विराट कोहली के पास अब मौका है कि वह बतौर कप्तान अपना पहला आईसीसी खिताब जीते. उन्होंने कई आईसीसी टूनार्मेंटों में भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन यह सबसे बड़ा है. अगर भारत उनकी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतती है तो यह कोहली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी."

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने कहा है कि विराट कोहली (virat Kohli) ने बतौर कप्तान अब तक कोई भी आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट खिताब नहीं जीता है और अब उनके पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल को जीतकर इस खिताबी सूखे को खत्म करने का मौका है. भारत को साउथम्पटन (Southampton) में 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है. ICC WTC Final 2021: विराट कोहली बोले- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का मौका पाकर खुशी हुई

पटेल ने एक टीवी शो में कहा, " यह क्रिकेट का सबसे बेस्ट फॉर्मेट है. हर कोई टेस्ट खिलाड़ी बनना चाहता है और अब यहां टेस्ट चैंपियनशिप का विश्व कप है."

उन्होंने कहा, " विराट कोहली के पास अब मौका है कि वह बतौर कप्तान अपना पहला आईसीसी खिताब जीते. उन्होंने कई आईसीसी टूनार्मेंटों में भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन यह सबसे बड़ा है. अगर भारत उनकी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतती है तो यह कोहली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी."

कोहली 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में 50 ओवरों के विश्व कप में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से 180 रन से जबकि विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड