ICC World Test Championship, Ind vs WI: अगस्त में वेस्टइंडीज से भिड़ेंगे विराट के वीर, यहां पढ़े पूरा कार्यक्रम

दो टेस्ट मैच एंटीगुआ स्थित विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (22-26 अगस्त) और जमैका स्थित साबिना पार्क (30 अगस्त-3 सितंबर) में खेले जाएंगे

टीम इंडिया (Photo Credit: IANS)

India's Tour of West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम तीन अगस्त से वेस्टइंडीज दौरा शुरू करेगी. भारत को इस दौरान आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं. दो टेस्ट मैच एंटीगुआ स्थित विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (22-26 अगस्त) और जमैका स्थित साबिना पार्क (30 अगस्त-3 सितंबर) में खेले जाएंगे. इससे पहले दोनों टीमें तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेंगी. दौरे की शुरुआत तीन और चार अगस्त को फ्लोरिडा के ब्रोवर्ड काउंटी स्टेडियम में दो टी-20 मैच से होगी. इसके बाद दोनों टीमे गुयाना जाएंगी जहां तीसरा टी-20 मुकाबला होगा.

गुयाना में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भी खेला जाएगा. बाकी के दो मैच 11 और 14 अगस्त का खेले जाएंगे. वनडे सीरीज की समाप्ती के बाद सप्ताह बाद दोनों टीमें पहला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का मैच खेलेंगी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अगले दो वर्षो में खेला जाएगा जिसमें 12 टेस्ट खेलने वाले देशों में से नौ अन्य आठ टीमों में से छह के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज खेलेगी.

हर सीरीज में दो से पांच मैच होंगे. हालांकि, हर टीम छह सीरीज खेलेगी (तीन घर पर और तीन घर से बाहर) लेकिन सभी एकसमान टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. हर टीम प्रत्येक सीरीज में अधिकतम 120 अंक हासिल कर सकती है और लीग स्तर के अंत में शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी. फाइनल मुकाबला जून 2021 को इंग्लैंड में खेला जाएगा.

डब्ल्यूटीसी में भाग ले रही नौ में से कुछ टीमें इस दौरान अन्य टेस्ट मैच भी खेलेगी जो इस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी