क्रिकेट

ICC World Cup Warm-Up Match 2023: वार्म-अप मुकाबलों में 10 टीमें भिड़ने के लिए तैयार, इन वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले; जानें शेड्यूल, डेट, टाइम समेत हर डिटेल

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.

ICC World Cup Warm-Up Match 2023: वार्म-अप मुकाबलों में 10 टीमें भिड़ने के लिए तैयार, इन वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले; जानें शेड्यूल, डेट, टाइम समेत हर डिटेल
वर्ल्ड कप 2023 (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. मलेशिया से हार के बावजूद भारतीय महिला स्क्वाश टीम सेमीफाइनल में, पदक पक्का हुआ

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वर्ल्ड शुरू होने से पहले सभी 10 टीमें इस मेगा इवेंट की तैयारी के लिए वॉर्म-अप मैच खेलेंगी. वर्ल्ड कप के सभी वॉर्म-अप मैचों का आयोजन 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और ये 3 वेन्यू-तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद और गुवाहाटी में आयोजित किए जाएंगे.

आईसीसी वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. आईसीसी वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच तीन वेन्यू-तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. आईसीसी वर्ल्ड कप वॉर्म-अप के कुल 10 मैच खेले जाएंगे. आईसीसी वर्ल्ड कप के सभी वॉर्म-अप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे. आईसीसी वर्ल्ड कप वॉर्म-अप में प्रत्येक टीम दो-दो वॉर्म-अप मैच खेलेगी.

यहां देखें आईसीसी वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट

आईसीसी वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों का टीवी पर सीधी प्रसारण यानी लाइव ब्रॉडकास्ट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

29 सितंबर 2023

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, दोपहर 2 बजे (IST)

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2 बजे (IST)

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, दोपहर 2 बजे (IST)

30 सितंबर 2023

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, दोपहर 2 बजे (IST)

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2 बजे (IST)

2 अक्टूबर 2023

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, दोपहर 2 बजे (IST)

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2 बजे (IST)

3 अक्टूबर 2023

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, दोपहर 2 बजे (IST)

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2 बजे (IST)

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, दोपहर 2 बजे (IST)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).