क्रिकेट

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Schedule: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल और पूरी जानकरी

इस बार भी यह टूर्नामेंट 2022 की तरह ही होगा, जिसमें 8 टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी. टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. मेजबान टीम इंडिया के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में इस साल के क्वालीफायर के जरिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है.

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Schedule: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल और पूरी जानकरी
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Full Schedule And Venue: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आगामी महिला वर्ल्‍ड कप 2025 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. इस बीच विश्व कप की तारीखों का ऐलान हो गया है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां मेज़बान भारत की टीम बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में श्रीलंका (Sri Lanka) से भिड़ेगी. वहीं, पाकिस्‍तान (Pakistan) की महिला टीम अपने सभी मैच न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर खेलगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और पाकिस्‍तान का मुकाबला कोलंबो (Colambo) में 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: Netherlands vs Nepal, 2nd T20I Match Preview: नीदरलैंड को हराकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करने मैदान में उतरेगी नेपाल, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

टूर्नामेंट में ये 8 टीमें लेंगी हिस्सा

इस बार भी यह टूर्नामेंट 2022 की तरह ही होगा, जिसमें 8 टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी. टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. मेजबान टीम इंडिया के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में इस साल के क्वालीफायर के जरिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है.

यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन में खेला जाएगा. राउंड-रॉबिन 26 अक्टूबर तक खेला जाएगा. इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. आठ टीमों का यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप का होगा जिसमें टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा. आगामी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

टूर्नामेंट दो देशों के इन पांच मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे

भारत: बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम

श्रीलंका: कोलंबो

बेंगलुरु और कोलंबो को फाइनल के लिए संभावित मेजबान के रूप में भी चुना गया है.

भारत के मैचों का शेड्यूल

30 सितंबर: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (बेंगलुरु)

5 अक्टूबर: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)

9 अक्टूबर: टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (विजाग)

12 अक्टूबर: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (विजाग)

19 अक्टूबर: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (इंदौर)

23 अक्टूबर: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (गुवाहाटी)

26 अक्टूबर: टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (बेंगलुरु)

यहां देखें पूरा शेड्यूल

30 सितंबर - टीम इंडिया बनाम श्रीलंका - बेंगलुरु

1 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - इंदौर

2 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

3 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - बेंगलुरु

4 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - कोलंबो

5 अक्टूबर - टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

6 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - इंदौर

7 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी

8 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

9 अक्टूबर - टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - विजाग

10 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - विजाग

11 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी

12 अक्टूबर - टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया - विजाग

13 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - विजाग

14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो

15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

16 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - विजाग

17 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो

18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

19 अक्टूबर- टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर

20 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - कोलंबो

21 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

22 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर

23 अक्टूबर - टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी

24 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - कोलंबो

25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - इंदौर

26 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी

26 अक्टूबर - टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश - बेंगलुरु

29 अक्टूबर - सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी/कोलंबो

30 अक्टूबर - सेमीफाइनल 2 - बेंगलुरु

2 नवंबर - फाइनल - कोलंबो/बेंगलुरु.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).