क्रिकेट

ICC Under 19 World Cup 2024: पाकिस्तान या फिर ऑस्ट्रेलिया? आज तय हो जाएगा फाइनल में किससे टकराएगा भारत, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन

बता दें कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और एक समय महज 32 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे.

ICC Under 19 World Cup 2024: पाकिस्तान या फिर ऑस्ट्रेलिया? आज तय हो जाएगा फाइनल में किससे टकराएगा भारत, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Under 19 World Cup 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रहते हुए फाइनल में अपनी सीट पक्की की है. अब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला जा रहा है. आज के इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी उसका मुकाबला फाइनल में टीम इंडिया से होगा.

बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों ने टीम इंडिया की तरह अभी तक मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं गवांई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. Soumya Pandey Milestone: अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इस भारतीय युवा खिलाड़ी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ अलग-अलग मौकों पर कुल 34 मैचों में 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 16 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. अगर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया आती है तो दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग मौकों पर कुल 26 मैचों में 15 में जीत दर्ज की है. जबकि, पाकिस्तान की टीम ने 10 मैचों में जीत हासिल की है और दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

9वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

बता दें कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और एक समय महज 32 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद कप्तान उदय सहारण (81 रन) और सचिन दास (96 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की अहम साझेदारी की और मुकाबले का पासा पलट दिया. टीम इंडिया ने 2 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबला जीता और 9वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).