ICC U19 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के फाइनल पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा करेगी! ये आकंड़े दे रहे है गवाही

बता दें कि दोनों टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है और फाइनल तक का सफर तय कर लिया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. टीम इंडिया की कमान उदय सहारन के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ह्यू वेइबगेन हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Under 19 World Cup 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रहते हुए फाइनल में अपनी सीट पक्की की है. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 8 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला गया. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया. अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना टीम इंडिया से होगा.

बता दें कि दोनों टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है और फाइनल तक का सफर तय कर लिया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. टीम इंडिया की कमान उदय सहारन के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ह्यू वेइबगेन हैं. Virat Kohli Report Card: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली अबतक 75 प्रतिशत से अधिक मुकाबले कर चुके हैं मिस, रिपोर्ट कार्ड पर एक नजर

टीम इंडिया का रिकॉर्ड है शानदार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अबतक 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है. ये 6वां अवसर है, जब टीम इंडिया खिताबी जीत के लिए मैदान पर उतरने वाली है. इतना ही नहीं ये तीसरा मौका होगा, जब अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगी. मगर, इसका रिकॉर्ड पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में नजर आ रहा है. टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए दोनों ही फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाई है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐसा रहा रिकॉर्ड

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का अभी तक दो बार साल 2012 और साल 2018 में सामना हुआ है. दोनों ही बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. साल 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद साल 2018 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थीं. इस बार पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली युवा टीम ने जीतकर ट्रॉफी उठाई थी.

9वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

बता दें कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और एक समय महज 32 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद कप्तान उदय सहारण (81 रन) और सचिन दास (96 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की अहम साझेदारी की और मुकाबले का पासा पलट दिया. टीम इंडिया ने 2 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबला जीता और 9वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी