ICC Test Rankings: विराट कोहली फिर बने बादशाह, पैट कमिंस गेंदबाजी में शीर्ष पर, पढ़े पूरी लिस्ट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक फिर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एवं मौजूदा बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच चुके हैं. बता दें कि आईसीसी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली 928 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं, वहीं दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ 923 अंको के साथ हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

ICC Test Ranking: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एवं मौजूदा बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच चुके हैं. बता दें कि आईसीसी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली (Virat Kohli) 928 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं, वहीं दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) 923, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) 877, चौथे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 791 हैं.

वहीं पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर (David Warner) 764, छठवें नंबर पर भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 759, सातवें नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) 752, आठवें नंबर पर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) 731, नौवें नंबर पर हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) 726 और दसवें स्थान पर श्रीलंकाई कप्तान डिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) 723 पर हैं.

बात करें आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के बारे में तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) 900 अंको के साथ पहले स्थान पर स्थित हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कगिसो रबादा (Kagiso Rabada) 839, तीसरे नंबर पर जेसन होल्डर (Jason Holder) 830, चौथे नंबर पर नील वैगनर (Neil Wagner) 814 हैं.

पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 794, छठवें नंबर पर वर्नोन फिलैंडर (Vernon Philander) 783, सातवें नंबर पर जेम्स एंडरसन (James Anderson) 782, आठवें नंबर पर जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) 776, नौवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 772 और 10वें नंबर पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) 771 अंको के साथ हैं.

वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रैंकिंग में जेसन होल्डर 473 अंको के साथ टॉप पर हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 406, तीसरे स्थान पर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) 381, चौथे नंबर पर वर्नोन फिलैंडर 315, पांचवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन 308, छठवें नंबर पर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) 284, सातवें स्थान पर पैट कमिंस 278, आठवें नंबर पर रॉस्टन चेस (Roston Chase) 238, नौवें नंबर पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) 237 और दसवें स्थान पर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) 227 अंको के साथ हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में थमा श्रेयस अय्यर का विजयरथ, जानिए टी20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें