ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों के खिलाफ कुछ ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, इन दो टीम से एक भी मैच नहीं जीता भारत

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया का लगभग सभी टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतरीन देखने को मिलता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में दो टीमें ऐसी हैं जिनके खिलाफ अब तक टीम इंडिया एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ICC T20 World Cup: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) का आगाज हो गया है. वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) की मेज़बानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत कल यानी 1 जून से हो गई हैं. पहली बार इस मेगा इवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) को ग्रुप-ए में जगह मिली है. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 जून को अपना पहला मुकाबला न्यूयॉर्क (New York) के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी.

टीम इंडिया अभी आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज है और खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में भी शुमार है. ऐसे में चलिए टीम इंडिया का अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं. Rohit Sharma And Virat Kohli In T20 World Cup: इस बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिला पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! दोनों धुरंधरों का कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़े

अब तक दो बार फाइनल तक किया सफर तय

बता दें कि टीम इंडिया के इस बार होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के स्टेज में आसानी से पहुंचने की उम्मीद है. जिसमें टीम इंडिया के साथ अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम ग्रुप में शामिल है.

वहीं टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो जहां साल 2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में टीम इंडिया ने खिताब को अपने नाम किया था तो वहीं इसके बाद साल 2014 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था. जहां टीम इंडिया को फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. पिछले तीन टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने 16 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया 10 में ही जीत हासिल की है.

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

 विपक्षी टीम मैच जीते हारे रद
 ऑस्ट्रेलिया 5 3 2 0
 इंग्लैंड 4 2 2 0
 न्यूजीलैंड 3 0 3 0
 साउथ अफ्रीका 6 4 2 0
 पाकिस्तान 7 6 1 0
 वेस्टइंडीज 4 1 3 0
 श्रीलंका 2 0 2 0
 बांग्लादेश 4 4 0 0
 अफगानिस्तान 3 3 0 0
 जिम्बाब्वे 1 1 0 0
 स्कॉटलैंड 2 1 0 1
 नीदरलैंड्स 1 1 0 0
 नामीबिया 1 1 0 0
 आयरलैंड 1 1 0 0

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ नहीं जीते एक भी मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड दूसरी टीमों के खिलाफ देखा जाए तो उसमें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका पर जहां पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है तो वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया एक भी मैच अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नहीं जीती है. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के हुए 8 एडिशन में कुल 44 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 28 मैचों को अपने नाम किया है और उन्हें 14 अलग-अलग टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने का मौका मिला है. जिसमें 7 टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Abhishek Sharma Hospitalised: स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध, जानें क्या हुआ?

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\