ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा, इस नंबर पर कर सकते है बल्लेबाजी

मैच के बाद ईशान किशन ने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बतौर ओपनर चुना गया है जो खुद कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और यूएई में खेला जाएगा. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

ईशान किशन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 84 रन की तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 42 रन से जीता. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 235 रन बनाए जिसके बाद हैदराबाद 8 विकेट पर 193 रन बना पाया. ईशान किशन को उनकी विस्फोटक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. IPL 2021, SRH vs MI: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी, मुंबई ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 236 रनों का लक्ष्य

मैच के बाद ईशान किशन ने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बतौर ओपनर चुना गया है जो खुद कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और यूएई में खेला जाएगा. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

टीम इंडिया ने क्रिकेट के इस विश्वयुद्ध के लिए अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया हैं. इसमें 2 विकेटकीपर शामिल हैं जो ऋषभ पंत और ईशान किशन हैं. ईशान किशन ने कहा कि विराट कोहली ने उनसे कहा था- आपको बतौर ओपनर टीम में चुना गया है और उसके लिए तैयार रहो. मुझे ओपनिंग करना अच्छा लगेगा और मुझे लगता है कि बड़े स्तर पर, आपको हर उस स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

किशन ने आगे कहा कि इस टूर्नामेंट में आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होता है. आपको अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म के साथ मैदान पर उतरने की जरूरत है. बुमराह ने भी मेरी बहुत मदद की. उन्होंने कहा कि यह आपके लिए सीखने का दौर है, सुनिश्चित करें कि आप यहां से सीखकर जाएं और टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में उस तरह की गलतियां ना करें. यही वह हिस्सा था जहां मैंने सीखा. ईशान किशन ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के भी लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले भारतीय बने

WPL 2027 Auction: नीलामी के बाद बदल गई सभी टीमों की तस्वीर, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी तक किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट