ICC T20 World Cup 2021 ENG vs WI: इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज के शेर हुए ढ़ेर, महज 55 रन पर सिमटी पूरी टीम
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के सुपर 12 मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज (West Indies) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 55 रन बना कर सिमट गई. टीम के लिए बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 13 गेंद में तीन चौके की मदद से 13 रन की सर्वाधिक पारी खेली. गेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सका. इंग्लैंड को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 56 रन बनाने होंगे.