ICC T20 World Cup 2021 AUS vs SA: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को आगे घुटने टेके दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज, दिया 119 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के सुपर 12 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. दक्षिण अफ्रीका (SA) ने अबू धाबी (Abu Dhabi) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए हैं. टीम के लिए बल्लेबाज एडेन मार्क्राम (Aiden Markram) ने 35 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 119 रन बनाने होंगे.