ICC ODI World Cup 2027: इस दिन से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप 2027, जानिए कब खेला जाएगा फाइनल और कितनी टीमें लेंगी हिस्सा
दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2003 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है. इसके अलावा उसने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप का भी सफल आयोजन किया था. वहीं जिम्बाब्वे और नामीबिया ने मिलकर अंडर-19 विश्व कप 2026 की मेजबानी की थी. इस बार तीनों देश मिलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े आयोजनों में से एक को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं.
ICC Men's ODI World Cup 2027: आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से होने की संभावना है, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट कई मायनों में खास रहने वाला है. यह भी पढ़ें: West Indies vs Sri Lanka, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 मुकाबले में जीत के साथ आगाज करना चाहेगा श्रीलंका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा आयोजन होगा, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तारीखों को मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल चुकी है. अब जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में टूर्नामेंट से जुड़ी अन्य अहम बातों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
4 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 4 अक्टूबर से होगा. करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा. इस दौरान दुनिया की शीर्ष टीमें विश्व चैंपियन बनने के लिए संघर्ष करेंगी.
कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है. इनमें से अधिकांश मैच दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होंगे. दक्षिण अफ्रीका के 8 अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक 54 में से कम से कम 41 मैच दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो सकते हैं. वहीं जिम्बाब्वे को 8 से 10 मुकाबलों की मेजबानी मिलने की संभावना है, जबकि नामीबिया में 3 मैच खेले जा सकते हैं.
जिम्बाब्वे में इन वेन्यू पर होंगे मैच
जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और विक्टोरिया फॉल्स क्षेत्र के नए फाले मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मेजबानी मिल सकती है. यह नया स्टेडियम इस साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है.
14 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. पिछले दो सीजन में केवल 10 टीमों ने भाग लिया था. इस बार सभी 14 टीमों को सात-सात टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल की दौड़ शुरू होगी और अंत में शीर्ष चार टीमें अंतिम चार में जगह बनाएंगी.
मेजबान टीमों को मिला फायदा
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को पूर्ण सदस्य (Full Member) होने के कारण सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिल चुकी है. हालांकि नामीबिया को अभी क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा.
दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2003 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है. इसके अलावा उसने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप का भी सफल आयोजन किया था. वहीं जिम्बाब्वे और नामीबिया ने मिलकर अंडर-19 विश्व कप 2026 की मेजबानी की थी. इस बार तीनों देश मिलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े आयोजनों में से एक को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं.