ICC ODI World Cup 2023: 5 अक्टूबर से होगा वर्ल्ड कप का आगाज, यहां जानें कब-कब है टीम इंडिया का मुकाबला

इसके अलावा टीम इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो कि टीम इंडिया का छठा मुकाबला होने वाला है. सातवां मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाला है. आठवां मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा जो कि 5 नवंबर को खेलने वाला है. इसके अलावा वर्ल्ड कप का आखिरी रूटीन मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है.

Team India (Photo Credit: BCCI)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस विश्व कप खिताब पर भारत की दावेदारी सबसे मजबूत होगी. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. IND vs PAK Head To Head: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और पाकिस्तान में किसका पड़ला भारी, वर्ल्ड कप 2023 से पहले ये रिकॉर्ड्स दे रहे गवाही; यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल करना चाहेंगे.

बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला कांटे जैसी होने वाली है. दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीमें हैं. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कुल 9 मैच खेलने वाली है, जिनमें से पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है. टीम इंडिया का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है. वहीं, तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है, जो कि सबसे रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. इसके बाद चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाला है, जो कि 19 अक्टूबर को खेलेगा. टीम इंडिया का पांचवां मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है.

इसके अलावा टीम इंडिया और इंग्लैंड का मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो कि टीम इंडिया का छठा मुकाबला होने वाला है. सातवां मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाला है. आठवां मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा जो कि 5 नवंबर को खेलने वाला है. इसके अलावा वर्ल्ड कप का आखिरी रूटीन मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी