ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास के कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो इस बार भी टूटना मुश्किल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2003 के खिताब पर कब्जा किया था. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 11 मुकाबले खेले थे. रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली टीम ने अपने सभी 11 मैच जीते थे. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने बिनी कोई मैच हारे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

World Cup 2023, Jay Shah (Photo Credit: Twitter/@CricCrazyJohns)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. IND vs AUS ODI Series 2023: राजकोट वनडे में विराट कोहली हासिल किया खास मुकाम, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

रिकॉर्ड पर एक नजर

किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप 2003 के 11 मैचों में 673 रन बनाए. वहीं, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन दूसरे नंबर पर काबिज हैं. मैथ्यू हैडन ने वर्ल्ड कप 2007 में 659 रन बनाए थे.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा टॉप पर हैं. वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्ग्रा के नाम 71 विकेट दर्ज हैं. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज वसीम अकरम हैं और चौथे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज चमिंडा वास काबिज हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2003 के खिताब पर कब्जा किया था. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 11 मुकाबले खेले थे. रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली टीम ने अपने सभी 11 मैच जीते थे. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने बिनी कोई मैच हारे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

पहला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप साल 1975 में खेला गया. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 174 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे. यह क्रिकेट इतिहास की सबसे धीमी पारियों में एक है. इस मैच में सुनील गावस्कर बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और 60 ओवर के बाद नाबाद लौटे थे. लेकिन सुनील गावस्कर महज 36 रन बना पाए थे.

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा 49 छक्के जड़े थे. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं और चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड