क्रिकेट

ICC ODI Ranking: भारत को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंची इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड ने अपनी पिछली छह वनडे सीरीज जीती हैं और 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया

ICC ODI Ranking: भारत को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंची इंग्लैंड की टीम
हाल के दिनों में वनडे में इंग्लैंड ने भारत से अच्छा प्रदर्शन किया है Photo: Facebook

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 के बाद से पहली बार इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर पहुंची है. अपने कोच ट्रेवोर बेलिस के मागदर्शन और कप्तान इयोन मोर्गन के नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2014-15 सीजन के बाद खेले गए 63 में से 41 मैचों में जीत हासिल की.

इंग्लैंड ने अपनी पिछली छह वनडे सीरीज जीती हैं और 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. इसके साथ ही वह 2019 में होने वाले विश्व कप खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक है.

इस साल जनवरी में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 4-1 से मात दी थी, वहीं मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की थी.

टेस्ट टीमों की रैंकिंग में इंग्लैंड पाचवें स्थान पर है। इसमें भारतीय टीम पहले स्थान पर काबिज है. इसके अलावा, टी-20 रैंकिंग में भी इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर ही है और पाकिस्तान ने पहले स्थान पर कब्जा जमा रखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2018 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).