ICC ने Shakib Al Hasan और Mitchell Marsh को इस खास अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

लेग स्पिनर हेडन ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले जहां उन्होंने सात विकेट लिए. टी20 सीरीज में भी उन्होंने पांच मैचों में 12 विकेट लिए. हेली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा और दो विकेट भी लिए. हेली को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.

शाकिब अल हसन (Photo Credits: Getty Images)

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan), ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) और वेस्टइंडीज के हेडन वाल्श (Hayden Walsh) जूनियर को नामित किया है. महिला वर्ग के लिए आईसीसी ने विंडीज की हेली मैथ्यूज (Haley Mathews), पाकिस्तान की फातिमा सना (Fatima Sana) और विंडीज की स्टेफानी टेलर (Stephanie Taylor) के नाम नामित किए हैं. Ban vs Aus T20 Series 2021: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मुकाबले में हराकर रचा इतिहास, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

शाकिब ने पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश को सीरीज जीताने में अहम भूमिका निभाई थी. मार्श ने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. उन्होंने टी20 में 219 रन बनाए और आठ विकेट लिए थे.

लेग स्पिनर हेडन ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले जहां उन्होंने सात विकेट लिए. टी20 सीरीज में भी उन्होंने पांच मैचों में 12 विकेट लिए. हेली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा और दो विकेट भी लिए. हेली को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.

फातिमा पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं जबकि कप्तान स्टेफानी ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से टीम को जीत दिलाने में योगदान निभाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड