आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, आप भी पढ़े
आईसीसी ने शनिवार को डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो 30 सितंबर से प्रभाव में आयेगी।
दुबई: आईसीसी ने शनिवार को डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो 30 सितंबर से प्रभाव में आयेगी. डकवर्थ लुईस पद्धति का नया संस्करण 2014 में शुरू किया गया था जो 700 वनडे और 428 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिली सूचना पर आधारित है. आईसीसी ने कहा, ‘‘ फिर से पुष्टि हो गयी है कि डीएलएस प्रणाली का एक संस्करण सभी प्रारूपों के लिये अनुकूल है.’’
क्रिकेट संचालन संस्था ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के मौजूदा अपराधों में नये अपराध भी शामिल किये हैं तथा कुछ मौजूदा अपराध में जुर्माने के स्तर को बदला है. इन नये अपराधों में लेवल दो, तीन में गेंद से छेड़छाड़ को छोड़कर धोखाधड़ी से अनुचित फायदा उठाने का प्रयास करना शामिल है.
लेवल तीन अपराध के लिये अधिकतम सजा को आठ निलंबन अंक से बढ़ाकर 12 निलंबन अंक (छह टेस्ट मैच या 12 वनडे के बराबर) कर दिया है. विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है आईसीसी ने मौजूदा खेल की स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

