ICC Cricket World Cup 2019: विराट कोहली ने कहा- चैम्पियंस ट्रॉफी की गलतियों से सीखा है

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि उनकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 की गलतियों से सीखा है और आगे बढ़ी है. भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि उनकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 की गलतियों से सीखा है और आगे बढ़ी है. भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. कोहली ने मंगलवार को कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद टीम में कलाई के स्पिनरों को लाना टीम के लिए बड़ा और अहम कदम साबित हुआ है.

भारत आईसीसी विश्व कप-2019 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "चैम्पियंस ट्रॉफी से जो सीखा है वो यह है कि हम वो क्रिकेट खेलें जो जानते हैं. फाइनल में बेहतर टीम जीती थी. हमने गैप कम किए हैं. हम कलाई के स्पिनर लेकर आए हैं जो मध्य के ओवरों में विकेट लेते हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की तुलना में हम बेहतर टीम बने हैं."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Opening Party: वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, महारानी एलिजाबेथ से मिले विराट कोहली समेत सभी टीमों के कप्तान, देखें तस्वीरें

30 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम पर आत्मविश्वास जताया है. कोहली ने कहा, "पहले सप्ताह में धीरे-धीरे सुधार हुआ है. कुछ हल्के मैच हुए कुछ एकतरफा मैच हुए. लेकिन इनसे पता चला है कि जो टीम मानसिक संतुलन बनाए रखती है उस टीम को फायदा होता है."कोहली ने कहा, "हम कल के मैच में बेहतर खेलने के लिए अपने अनुभव का उपयोग करना होगा. जो टीम दबाव झेल सकती है वो टूर्नामेंट जीत सकती है."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण

LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Scorecard: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से दी शिकस्त, प्रिंस यादव ने चटकाए विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Scorecard: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, मिचेल मार्श ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Instagram Follower Drop: विराट कोहली से लेकर टेलर स्विफ्ट तक, आखिर कुछ घंटों में लाखों फॉलोअर्स क्यों हुए गायब? Meta ने बताई वजह