ENG vs SL, CWC 2019: श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 233 रनों का लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 27वें मुकाबले में आज लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का लक्ष्य रखा है.
ENG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 27वें मुकाबले में आज लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley Stadium) मैदान में श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड (England) के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का लक्ष्य रखा है.
श्रीलंका के लिए आज अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने 115 गेदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 85 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. मैथ्यूज के अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 01, कुसल परेरा ने 02, अविष्का फर्नांडो ने 49, कुसाल मेंडिस ने 46, जीवन मेंडिस ने 0, धनंजय डिसिल्वा ने 29, थिसारा परेरा ने 02, इसुरू उदाना ने 06, लसिथ मलिंगा ने 01 और नुवान प्रदीप ने नाबाद 01 रन बनाए.
मेजबान टीम इंग्लैंड (England) के लिए आज तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए, वहीं आदिल रशीद ने 2 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

