ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर ने की वर्ल्ड कप के बाद सन्यास लेने की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने सोमवार को कहा कि वह इंग्लैंड एवं वेल्स (England and Wales) में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

इमरान ताहिर (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने सोमवार को कहा कि वह इंग्लैंड एवं वेल्स (England and Wales) में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. ताहिर ने हालांकि कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से T20 अंतरराष्ट्रीय में खेलना जारी रखना चाहेंगे.

इमरान ताहिर इस महीने के आखिर में 40 साल के हो जाएंगे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को दक्षिण अफ्रीका की आठ विकेट से जीत में 26 रन देकर तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभायी थी.

सीएसए ने सोमवार को बयान जारी किया जिसमें ताहिर ने कहा कि वह विश्व कप के बाद फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप में अपने भविष्य की पुनर्समीक्षा करेंगे.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी वर्ल्ड कप का काउंटडाउन हुआ शुरू, अब देखना है किसमें कितना है दम?

इमरान ताहिर ने कहा, ‘‘मैं विश्व कप में खेलना चाहता हूं. मैंने विश्व कप में अपना (वनडे) करियर समाप्त करने का फैसला किया है और इसलिए मेरा तब तक का अनुबंध है.  इसके बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मुझे दुनिया भर के विभिन्न लीग में खेलने की अनुमति दे दी है लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका के लिये T20 क्रिकेट खेलना चाहूंगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट