डेविड मिलर को विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के मध्यक्रम बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) को उम्मीद है कि आईपीएल (IPL) के खराब प्रदर्शन को भुलाकर वह इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

डेविड मिलर (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के मध्यक्रम बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) को उम्मीद है कि आईपीएल (IPL) के खराब प्रदर्शन को भुलाकर वह इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. 29 वर्षीय मिलर ने आईपीएल के 12वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 10 मैचों में 231 रन बनाए थे. इसके बाद अंतिम कुछ मैचों से उन्हें बाहर कर दिया गया था. मिलर ने आईएएनएस से कहा, "कई सारे ऐसे मैच रहे, जिसमें मैंने अच्छा नहीं किया. उसके बाद से अब मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और चीजें सही दिशा में हो रही है."

उन्होंने कहा, "हां, आईपीएल में अच्छा करने का फायदा मिलेगा, लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि ये दोनों अलग-अलग टूर्नामेंट है और भारत तथा इंग्लैंड की परिस्थितियां पूरी तरह से अलग है." मिलर का विश्व कप में लगभग 64 का औसत रहा है और इंग्लैंड में वनडे में उन्होंने 48 के औसत से बल्लेबाजी की है. मिलर अपने इस प्रदर्शन से काफी उत्साहित है. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने कहा, " यह जरूरी है कि आप रोजाना की चीजों को फॉलो करें और विश्वास बनाएं, जो कि मैच दर मैच आती है."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने भरा दम, कहा- टीम में फिर वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को अपना पहला मैच मेजबान इंग्लैंड से और फिर पांच जून को भारत के साथ खेलना है. दक्षिण अफ्रीकी टीम आठवीं बार विश्व कप खेल रही है लेकिन अब तक उसका खिताब तक पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो सका है. मिलर ने आईपीएल में विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर कहा कि इससे उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वह विश्व कप जैसे अहम आयोजन में अपनी टीम के लिए ढेरों रन बनाएंगे.

उन्होंने कहा, "वह (कोहली) अपने प्रदर्शन में बहुत निरंतरता रखते हैं. वह दुनिया को सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं." आईपीएल में रविचंद्रन अश्चिन की कप्तानी में खेलने वाले मिलर ने अश्विन की भी तारीफ करते हुए कहा, "उन्हें खेल के बारे में अच्छी समझ है. वह टीम को प्रेरित भी करते हैं. मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा किया है."

Share Now

संबंधित खबरें

ICC ODI World Cup 2027: आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर?

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC ODI World Cup 2027: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे वर्ल्ड कप? 14 टीमों के साथ फिर से हो रही इस पुराने फॉर्मेट की वापसी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी