ICC Cricket World Cup 2019: शिखर धवन के बाहर जाने से दुखी हैं सचिन तेंदुलकर, ऋषभ पंत को दी शुभकामनाएं

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर जाने से दुखी हैं. उन्होंने हालांकि धवन की जगह टीम में चुने गए युवा ऋषभ पंत को शुभकामनाएं दी हैं. धवन अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Instagram)

ICC Cricket World Cup 2019: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर जाने से दुखी हैं. उन्होंने हालांकि धवन की जगह टीम में चुने गए युवा ऋषभ पंत को शुभकामनाएं दी हैं. धवन अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं.

सचिन ने ट्वीटर पर लिखा, "आपके लिए बुरा लग रहा है धवन, आप अच्छा खेल रहे थे और इतने अहम टूर्नामेंट के बीच में चोटिल होकर बाहर हो जाना काफी निराशाजनक होता है. मैं जानता हूं कि आप दमदार वापसी करोगे."

यह भी पढ़ें- शिखर धवन के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर निराश हुए गौतम गंभीर, कही दिल को छू लेने वाली बात

धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच जून को खेले गए मैच में चोट लगी थी. उनके स्थान पर पंत पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच से पहले ही मैनचेस्टर पहुंच गए थे. पंत को शुभकामनाएं देते हुए सचिन ने कहा, "पंत अप अच्छा खेल रहे थे. अपनी प्रतिभा को दिखाने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिल सकता. शुभकामनाएं." भारत को विश्व कप में अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलना है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट