ICC CWC 2019: वर्ल्ड कप में हार के बाद रोहित शर्मा बाकी खिलाड़ियों से पहले अपनी बेटी और पत्नी संग पहुंचे मुंबई, देखें वीडियो
भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे पहले स्वदेश वापसी की. जी हां टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ मुंबई लौट आए हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा को पत्नी और बेटी के साथ स्पॉट किया गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 18 रनों से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस हार के साथ ही विराट सेना की तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम स्वदेश वापस लौट रही है.
इसी कड़ी में भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सबसे पहले स्वदेश वापसी की. जी हां टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बेटी समायरा के साथ मुंबई लौट आए हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा को पत्नी और बेटी के साथ स्पॉट किया गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
#rohitsharma takes the drivers seat as he heads back home #viralbhayani @viralbhayani
बता दें कि भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसमें उनके नाम एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 5 शतक लगाने का नया रिकॉर्ड सबसे विशेष रहा. रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में 5 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 648 रन बनाए. जिसके बाद वह एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बना गए.
इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए शिखर धवन और के एल राहुल के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 बार टीम इंडिया को पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

