ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- इंग्लैंड की सपाट पिचों पर गेंदबाजी के लिये चमड़ी मोटी करो

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने कहा है कि विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की सपाट पिचों और तेज आउटफील्ड पर अच्छे प्रदर्शन के लिये गेंदबाजों को चमड़ी मोटी करनी होगी.

जस्टिन लैंगर (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने कहा है कि विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की सपाट पिचों और तेज आउटफील्ड पर अच्छे प्रदर्शन के लिये गेंदबाजों को चमड़ी मोटी करनी होगी. हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे श्रृंखला में लगभग हर मैच में 350 का स्कोर बना. लैंगर ने कहा कि गेंदबाजों को बड़ा स्कोर बनने से रोकने की जिम्मेदारी लेनी होगी.

उन्होंने कहा ,‘‘ आजकल सफेद गेंद से क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर काफी बात हो रही है. हमारी गेंदबाजी टी20 और वनडे क्रिकेट में शानदार है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको चमड़ी मोटी रखनी होगी , खासकर सपाट पिचों और तेज आउटफील्ड पर .’’

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: ब्रावो वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हुए शामिल

लैंगर ने विश्व कप टीम से जोश हेजलवुड को बाहर रखने के फैसले का भी बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है. पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम तीन अभ्यास मैच खेलेगी. पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को है जो आधिकारिक मैच नहीं होगा.

आखिरी अभ्यास मैच में उसे श्रीलंका से खेलना है जबकि इससे पहले इंग्लैंड से एक अभ्यास मैच होगा. विश्व कप में उसका पहला मुकाबला अफगानिस्तान से है. लैंगर ने कहा कि विश्व कप से पहले अभ्यास मैच अहम होंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ हमने सत्र के आखिर में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा खेला. अब हमें फिर से उसी लय को हासिल करना है. इसके लिये तीन अभ्यास मैच काफी अहम होंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल