Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर पर घायल होकर रिटायरहर्ट हुए हाशिम अमला, देखें वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के उद्घाटन मुकाबले में आज मेजबान टीम इंग्लैंड (England) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में आमने-सामने हैं. इंग्लैंड द्वारा दिए गए 312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की.

जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर पर घायल हुए हाशिम अमला (Photo Credits: Getty Images)

Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के उद्घाटन मुकाबले में आज मेजबान टीम इंग्लैंड (England) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में आमने-सामने हैं. इंग्लैंड द्वारा दिए गए 312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की.

इसी दौरान अफ्रीका के बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की एक बाउंसर गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में हाशिम अमला (Hashim Amla) चोटिल गए. जिसके वजह से उन्हें रिटायरहर्ट होना पड़ा. अमला ने आठ गेदों में एक चौके की मदद से पांच रनों की पारी खेली. हाशिम अमला की जगह पर एडिन मार्कराम मैदान में उतरे हैं.

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

इसी पहले आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 312 रनों का लक्ष्य रखा है.

इंग्लैंड (England) के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 89 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान इयोन मॉर्गन ने 57, जेसन रॉय ने 54, जोए रूट ने 51 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियां खेली. इनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 0, जोस बटलर ने 18, मोइन अली ने 03, क्रिस वोक्स ने 13, लियाम प्लंकट ने नाबाद 09 और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 07 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी, अफ्रीका को दिया 312 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिए आज इमरान ताहिर, लुंगी नगिदी और कागिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए वहीं आंदिले फेहुक्वायो ने एक सफलता प्राप्त की. बता दें कि आज एडिन मार्कराम, ज्यां पॉल ड्यूमिनी और ड्वयान प्रीटोरियस को कोई सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड