क्रिकेट

ENG vs WI, ICC CWC 2019: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 19वें मैच में आज साउथेम्प्टन (Southampton) के हैंपशायर बाउल (Hampshire Bowl) स्टेडियम में मेजबान टीम इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज के साथ है.

ENG vs WI, ICC CWC 2019: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credits: File Photo)

ENG vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 19वें मैच में आज साउथेम्प्टन (Southampton) के हैंपशायर बाउल (Hampshire Bowl) स्टेडियम में मेजबान टीम इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज के साथ है. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.

बता दें कि मेजबान टीम इंग्लैंड ने अभी तक मौजूदा विश्व कप में तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में उन्हें पाकिस्तान ने हराया है, वहीं वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन अगले मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने हराया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of England vs West Indies ICC World Cup 2019: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

संभावित टीमें इस प्रकार है-

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).