क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद भी बेन स्टोक्स को है सेमीफाइनल में खेलने का विश्वास

इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने जोर देते हुए कहा है कि लगातार दो मैचों में हार के बावजूद उनके टीम का पहला विश्व कप जीतने की उम्मीद नहीं टूटी है.

ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद भी बेन स्टोक्स को है सेमीफाइनल में खेलने का विश्वास
बेन स्टोक्स (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019 : इंग्लैंड (England) के आलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने जोर देते हुए कहा है कि लगातार दो मैचों में हार के बावजूद उनके टीम का पहला विश्व कप (World Cup) जीतने की उम्मीद नहीं टूटी है. विश्व कप अभियान की अच्छी शुरुआत करने के बावजूद इंग्लैंड (England) पिछले दो मैचों में श्रीलंका (20 रन) और आस्ट्रेलिया (64 रन) के खिलाफ हार के साथ मुश्किल स्थिति में घिर गया है.

इंग्लैंड की टीम सात मैचों में आठ अंक के साथ 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है. मेजबान टीम को अब 30 जून को भारत जबकि तीन जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुश्किल मैच खेलने हैं. स्टोक्स ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद कहा, ‘‘यह हमारा विश्व कप है. पिछले चार साल में हमें शानदार समर्थन मिला और हमें पता है कि विश्व कप प्रशंसकों के लिए क्या मायने रखता है और खिलाड़ी के रूप में हमें भी यह पता है. एक क्रिकेटर के रूप में विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बेहतरीन समय है.’’

यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद मिशेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले और जैसा कि मैंने कहा, यह हमारा विश्व कप है.’’

श्रीलंका और आस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाफ हार के दौरान स्टोक्स ने प्रभावी पारियां खेली और इंग्लैंड की उम्मीदें बनाए रखी थी. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 82 जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रन बनाए.

स्टोक्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हारना थोड़ा निराशाजनक है. प्रत्येक खिलाड़ी मैदान पर उतरकर टीम की जीत में योगदान देना चाहता था. रन बनाना और विकेट हासिल करना हमेशाा अच्छा लगता है लेकिन जब आप टीम को जीत नहीं दिला पाते तो यह कोई मायने नहीं रखता.’’

श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार 2015 के बाद पहला मौका है जब इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर लगातार दो मैच गंवाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).