ICC Cricket World Cup 2019: मुर्तजा को विश्व कप में शाकिब अल हसन से 'कुछ बड़ा' करने की उम्मीद
बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) को उम्मीद है कि ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) गुरुवार से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अच्छा करेंगे.
ICC Cricket World Cup 2019: बांग्लादेश (Bangladesh) के कप्तान मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) को उम्मीद है कि ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) गुरुवार से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अच्छा करेंगे. मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर वन आलराउंडर शाकिब मंगलवार को भारत के साथ खेले गए अभ्यास मैच में कुछ अच्छा नहीं कर पाए थे. बल्लेबाजी में वह शून्य पर बोल्ड हो गए थे जबकि गेंदबाजी में उन्होंने छह ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए थे.
क्रिकइंफो ने मशरफे के हवाले से लिखा, "शाकिब का दिन अच्छा नहीं था, लेकिन उनके पास वापसी करने का अच्छा अनुभव है." तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपने पहले पांच ओवर में 19 रन देकर सफलता अपने नाम की, जोकि फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के बाद से उनका अच्छा प्रदर्शन था. कप्तान ने कहा, " उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की और 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद की. अगर वह इसी तरह गेंदबाजी करते हैं तो हमारी गेंदबाजी इकाई काफी मजबूत बन सकती है. हम नई गेंद से उनसे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं."
यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में अपने आप को साबित करना चाहेगी श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम
मुस्तफिजुर ने पिछले साल सितंबर में एशिया कप में 10 विकेट चटकाए थे, लेकिन उसके बाद से उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है. मशरफे ने कहा, "हाल के समय में मेहंदी हसन मिराज ने भी अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में हमने अपने सभी स्पिनरों को मुश्किल परिस्थितियां देने की कोशिश कीं ताकि टूर्नामेंट में आगे आने वाले मैच में वह मानिसक रूप से हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें."
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

