क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारत के आकंड़ें

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

ICC Champions Trophy 2025: दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारत के आकंड़ें
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने आज यानी 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया लेकिन अगर फिट रही रहते है, तो हर्षित राणा (Harshit Rana) वनडे सीरीज खेलेंगे, शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. ICC Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं अनोखा कारनामा, महज इतना विकेट लेते ही इस दिग्गज आलराउंडर को छोड़ देंगे पीछे

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभी तक 8 सीजन खेले गए हैं. इस दौरान इन 8 सीजन में सिर्फ 2 ही टीम ने 2 बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया का नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शरूआत से ही अच्छा रहा हैं.

टीम इंडिया ने 1998 में हुए पहले सीजन में हिस्सा लिया था. अभी तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले हैं. इन 29 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, 8 मुकाबले गवाए हैं. वही 3 मुकाबले का परिणाम नहीं निकल पाया था. इस दौरान टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में जीत प्रतिशत 62.06% हैं.

टीम इंडिया अपना मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाता है तो इसी मैदान पर मुकाबला खेलेगा. चलिए जानते हैं कि दुबई के मैदान पर वनडे में टीम इंडिया ने कितने मैच खेले हैं और रिकॉर्ड कैसा रहा है.

दुबई स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 5 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि एक मैच ट्राई रहा था. टाई मुकाबला टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. टीम इंडिया दुबई के मैदान पर हॉन्ग कॉन्ग, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हरा चुकी है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर वनडे और टी20 मुकाबले मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है.

पाकिस्तान के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों मैचों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दिया है. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस मैदान पर खेलने के लिए टीम इंडिया तैयार है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में 20 फरवरी को टीम इंडिया की बांग्लादेश से भिड़ंत होगी. इसके बाद 23 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा. फिर टीम इंडिया 2 मार्च को न्यूजीलैंड की खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).