ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, पाकिस्तान को हराकर अपने नाम कर लेगी यह अनोखा रिकॉर्ड
टीम इंडिया का मिशन 20 फरवरी से शुरू होगा. 20 फरवरी को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया के सभी लीग मुकाबले दुबई में ही खेले जाएंगे. इसके बाद अगर टीम इंडिया आगे जाती है तो फिर सेमीफाइनल की बारी आएगी.
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा (Harshit Rana) को टीम में शामिल किया गया हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऋषभ पंत के घुटने की चोट टीम इंडिया के लिए कितना खतरनाक, हार्दिक पंड्या के शॉट से हुए घायल
टीम इंडिया का मिशन 20 फरवरी से शुरू होगा. 20 फरवरी को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया के सभी लीग मुकाबले दुबई में ही खेले जाएंगे. इसके बाद अगर टीम इंडिया आगे जाती है तो फिर सेमीफाइनल की बारी आएगी. टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है. चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की टीम इंडिया सबसे कामयाब टीम बन सकती है. टीम इंडिया अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराने में कामयाब रहती है तो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन जाएगी.
चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में टीम इंडिया ने अब तक 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम इंडिया 20 मुकाबले जीत जाएगी. अब तक चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में किसी टीम ने 20 मुकाबले नहीं जीते, लेकिन टीम इंडिया के पास यह रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. वहीं, टीम इंडिया के बाद चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीमों में इंग्लैंड और श्रीलंका संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है. इन दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 14-14 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा अन्य टीमों की बात करें तो वेस्टइंडीज ने 13 मुकाबले जीते हैं.
रोहित ब्रिगेड टूर्नामेंट के लिए दुबई पहुंच चुकी है. इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी.
इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. अब तक 8 बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया है. टीम इंडिया साल 2013 में इस टूर्नामेंट का चैंपियन बना था. साल 2002 में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रहे थे.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.
रिजर्व प्लेयर्स: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

