क्रिकेट

How To Watch RCB vs PBKS, IPL 2024 6th Match Live Streaming: जीत का खाता खोलने उतरेगी आरसीबी, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. पंजाब की कप्तानी शिखर धवन और आरसीबी की अगुवाई फाफ डु प्लेसिस करते नजर आएंगे.

How To Watch RCB vs PBKS, IPL 2024 6th Match Live Streaming: जीत का खाता खोलने उतरेगी आरसीबी, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

RCB Vs PBKS Match, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग ( Indian Premier League) के 17वें सीजन का छठा मुकाबला आज यानी 25 मार्च को बेंगलुरु (Bengaluru) के मैदान पर खेला गया. इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान फाफ डु प्लेसिस संभाल रहे हैं. आजका मुकाबला जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने जीत का खाता खोलना चाहेगी. इस सीजन में यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था. RCB vs PBKS 6th Match IPL 2024 Pitch Report: आरसीबी और पंजाब के बीच टक्कर, पहली जीत की तलाश में विरा कोहली-डु प्लेसिस, यहां देखें पिच रिपोर्ट

दूसरी तरफ पंजाब टीम ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी थीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का इस सीजन होम ग्राउंड में ये पहला मैच है. पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उसके गढ़ में पार पाना आसान नहीं होगा.

कुछ ऐसा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड

बता दें कि एम चिन्नास्वामी का ग्राउंड भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का गढ़ रहा है. लेकिन जीतने से ज्यादा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यहां मुकाबले हारे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेंगलुरु के मैदान पर अभी तक 84 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम ने 39 मुकाबले जीते हैं वहीं 40 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है और एक मैच टाई रहा है.

कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला आज बेंगलुरु के मैदान पर खेला गया. इस मैच में आरसीबी और पंजाब किंग्स टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले का सीधा लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में दिखाई जाएगी. ऐसे में इस मुकाबले का फैंस फ्री में आनंद उठा सकते हैं.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

आरसीबी: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, आकाश दीप , सुयश प्रभुदेसाई, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार वैश्यक, लॉकी फर्ग्यूसन, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, हिमांशु शर्मा, टॉम कुरेन, रीस टॉपले, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार.

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).