क्रिकेट

How To Watch IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 21 दिसंबर को पार्ल में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. दूसरे वनडे में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थीं.

How To Watch IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच कल यानी 21 दिसंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे.

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है. IND vs SA 3rd ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

साउथ अफ्रीका में बतौर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस बार दौरे का काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग के मैदान पर अफ्रीकी टीम को पहले वनडे में 8 विकेट सेहराया. इस जीत के बाद अब केएल राहुल बतौर कप्तान लगातार इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 21 दिसंबर को पार्ल में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. दूसरे वनडे में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थीं.

दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने के लिए पूरे 8 गेंदबाजों का लाइनअप खड़ा कर दिया था. केएल राहुल ने मुख्य गेंदबाजों के अलावा साई सुदर्शन, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा के हाथों में भी गेंद थमाई, लेकिन विकेट निकालने में नाकाम रहे.

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला कल यानी 21 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें पार्ल के मैदान पर आपस में भिड़ेंगी. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक फ्री में डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर सभी मैच लाइव देख सकेंगे.

टीम इंडिया: ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप.

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिने और लिजाद विलियम्स.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).