IND vs SA 1st ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 13 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. टीम इंडिया ने महज 6 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. साउथ अफ्रीका ने भी टीम इंडिया के खिलाफ 6 वनडे सीरीज जीती है, जबकि एक सीरीज ड्रा रहा हैं. पिछली 5 वनडे सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 3 और टीम इंडिया ने 2 वनडे सीरीज जीती है.

Team India (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच कल यानी 17 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे. How To Watch IND vs SA 1st ODI Live Streaming: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान है. वहीं, टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में भिड़ेंगी. टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है.

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल जोहान्सबर्ग में पहला वनडे खेला जाएगा. वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इसके बाद दोनों मुकाबले शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले के बाद सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला 19 और 21 दिसंबर को खेला जाएगा.

हेड टू हेड आंकड़ें

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 91 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ 50 वनडे मैच जीते हैं. 3 मैच में रिजल्ट नहीं निकला है. इस मामले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 13 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. टीम इंडिया ने महज 6 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. साउथ अफ्रीका ने भी टीम इंडिया के खिलाफ 6 वनडे सीरीज जीती है, जबकि एक सीरीज ड्रा रहा हैं. पिछली 5 वनडे सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 3 और टीम इंडिया ने 2 वनडे सीरीज जीती है.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

ऋतुराज गायकवाड़: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले मुकाबलों में बतौर सलामी बल्लेबाजी खुद को साबित किया है. टी20 क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की पारियां खेली हैं. भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 223 रन बनाए. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 123 रनों की कमाल की नाबाद पारी खेली और अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा.

रिंकू सिंह: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहराम मचाया था. रिंकू सिंह को टीम में एक युवा फिनिशर के रूप में शामिल किया गया हैं. रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई सीरीज के 4 पारियों में 175 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान रिंकू सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले में मात्र 9 गेंदों में 344.44 के स्ट्राइक रेट से 37 रन जोड़े थे. ऐसे में साउथ अफ्रीका दौरे पर रिंकू सिंह का असली परीक्षा होगा.

श्रेयस अय्यर: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज बेहद अहम होने वाली है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी प्रारूपों में 500 रन पूरे करने के लिए 14 रनों की जरूरत है. हाल ही में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड