How To Watch IND vs IRE 3rd T20I Live Streaming: वाइट-वाश करने के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां, कैसे उठाए मैच का लुफ्त

जसप्रीत बुमराह वाली कप्तानी वाली भारतीय स्क्वाड में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिसमें केकेआर के दिग्गज बल्लेबाज रिकूं सिंह और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा मौजूद हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे भी युवा खिलाड़ी हैं जो पहले टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं, जिसमें यशस्वी जयासवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार शामिल हैं.

टीम इंडिया और आयरलैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और आयरलैंड (Ireland) के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज डबलिन के मालाहाइड के द विलेज (The Village of Malahide, Dublin) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की शानदार वापसी के साथ, टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. टीम इंडिया ने आयरलैंड को शुरूआती 2 मैचों में हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज के आखरी मैच को जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. जसप्रीत बुमराह तीसरे मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो शुरूआती मैचों में नहीं खेले.

इस सीरीज के साथ जसप्रीत बुमराह ने 11 महीने बाद क्रिकेट में वापसी की है. जसप्रीत बुमराह एशिया कप स्क्वॉड में भी शामिल हैं, उस लिहाज से जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है. जसप्रीत बुमराह ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं. तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. IND vs IRE: भारत को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी बेंच-स्ट्रेंथ को आजमाना चाहिए, पूर्व ऑफ स्पिनर सरनदीप सिंह का बयान

बता दें कि पिछले साल सितंबर के बाद से जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में यह दौरा जसप्रीत बुमराह के लिए काफी अहम होने वाला है. इस दौरे के बाद टीम इंडिया को एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन भी करना होगा. टीम इंडिया के लिए जयप्रीत बुमराह 60 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 20.23 की औसत से 70 विकेट झटके हैं.

कब, कहां कैसे देखें लाइव मैच

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारत में टीवी पर सपोर्ट्स 18 के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोनसिनेमा एप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी.

टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मिली जगह

जसप्रीत बुमराह वाली कप्तानी वाली भारतीय स्क्वाड में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिसमें केकेआर के दिग्गज बल्लेबाज रिकूं सिंह और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा मौजूद हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे भी युवा खिलाड़ी हैं जो पहले टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं, जिसमें यशस्वी जयासवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार शामिल हैं.

वहीं शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की टीम में लंबे समय के बाद वापसी हुई है. इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा भी लंबी इंजरी के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं.

टी20 सीरीज़ का शेड्यूल

पहला मुकाबला (18 अगस्त): द विलेज, डबलिन में (भारत जीता)

दूसरा मुकाबला (20 अगस्त): द विलेज, डबलिन में (भारत जीता)

तीसरा मुकाबला (23 अगस्त): द विलेज, डबलिन में.

दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क एडेयर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, थियो वैन वोर्कॉम, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग.

Share Now

Tags

Andrew Balbirnie Arshdeep Singh Avesh Khan Barry McCarthy Benjamin White Craig Young Curtis Campher Famous Krishna Fionn Hand Gareth Delany George Dockrell Harry Tector Ireland Ireland: Paul Stirling Jasprit Bumrah Jitesh Sharma Joshua Little Lorcan Tucker Mark Adair Mukesh Kumar Ravi Bishnoi Rinku Singh Rituraj Gaikwad Ross Adair Sanju Samson Shahbaz Ahmed Shivam Dubey T20 International Series Team India Team India vs Ireland Theo van Voorkom Tilak Verma Washington Sundar Yashasvi Jaiswal अर्शदीप सिंह आयरलैंड आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग आवेश खान ऋतुराज गायकवाड एंड्रयू बालबर्नी कर्टिस कैंफर क्रेग यंग गैरेथ डेलानी जसप्रीत बुमराह जितेश शर्मा जॉर्ज डॉकरेल जोशुआ लिटिल टी20 इंटरनेशनल सीरीज टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम आयरलैंड तिलक वर्मा थियो वैन वोर्कॉम प्रसिद्ध कृष्णा फियोन हैंड बेंजामिन व्हाइट बैरी मैकार्थी मार्क एडेयर मुकेश कुमार यशस्वी जायसवाल रवि बिश्नोई रिंकू सिंह रॉस एडेयर लोर्कन टकर वाशिंगटन सुंदर शाहबाज अहमद शिवम दुबे संजू सैमसन हैरी टेक्टर

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट