क्रिकेट

How To Watch IND vs ENG 3rd Test Match 2025 Day 2 Live Streaming In India: लॉर्ड्स में भारतीय गेंदबाज बरपाएंगे कहर या इंग्लैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला, यहां जानें दूसरे दिन के खेल का कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ओली पोप और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 153 रन तक लेकर गए.

How To Watch IND vs ENG 3rd Test Match 2025 Day 2 Live Streaming In India: लॉर्ड्स में भारतीय गेंदबाज बरपाएंगे कहर या इंग्लैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला, यहां जानें दूसरे दिन के खेल का कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Day 2 Live Streaming And Telecast Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lords) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 337 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे. जो रूट नाबाद 99 रन और बेन स्टोक्स नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे हैं.  दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd Test Match 2025 Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए 251 रन, जो रूट शतक से एक रन दूर; यहां देखें स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया की पहली पारी

लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ओली पोप और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 153 रन तक लेकर गए.

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे. जो रूट नाबाद 99 रन और बेन स्टोक्स नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को नितीश कुमार रेड्डी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं. नितीश कुमार रेड्डी के अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 11 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 PM से खेला जाएगा.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले को अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो Disney+ Hotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फ्री या सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. Hotstar पर देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और वैध अकाउंट की जरूरत होगी.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).