क्रिकेट

How To Watch England vs India, London Test Day 2 Live Streaming In India: लंदन में दूसरे दिन टीम इंडिया खड़ा कर पाएगी बड़ा स्कोर? यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

लंदन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 83 रन तक लेकर गए.

How To Watch England vs India, London Test Day 2 Live Streaming In India: लंदन में दूसरे दिन टीम इंडिया खड़ा कर पाएगी बड़ा स्कोर? यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How And Where To Watch England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 5th Test Match 2025 Day 2 Live Streaming And Telecast Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में खेला जा रहा हैं. चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई हैं. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा. अगर टीम इंडिया पांचवां टेस्ट जीत जाती हैं, तो सीरीज ड्रा पर समाप्त होगा. वहीं, टीम इंडिया अगर पांचवां टेस्ट हार जाती हैं या फिर ड्रा हो जाता हैं तो टीम इंडिया सीरीज गवां देगी. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 64 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे. करुण नायर नाबाद 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. आज यानी 1 अगस्त को दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: England vs India, London Test Day 1 Video Highlights: पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 204 रन, करुण नायर ने जड़ा अर्धशतक, यहां देखें मैच का पूरा हाइलाइट्स

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया की पहली पारी

लंदन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 83 रन तक लेकर गए. टीम इंडिया की तरफ से करुण नायर ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रनों की पारी खेली.

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 64 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे. करुण नायर नाबाद 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को स्टार गेंदबाज गस एटकिंसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जोश टोंग्यू और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जोश टोंग्यू और गस एटकिंसन के अलावा क्रिस वोक्स ने एक विकेट चटकाए.

कब खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल? (IND vs ENG 5th Test Date)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा हैं. आज यानी 1 अगस्त को दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाला है.

कहां खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल? (IND vs ENG 5th Test Date)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच लंदन स्थित केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (Ind vs Eng 5th Test Match On Tv)

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Ind vs Eng 5th Test Match Live Streaming)

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले को अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो Disney+ Hotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फ्री या सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. Hotstar पर देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और वैध अकाउंट की जरूरत होगी.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).