How to Download Hotstar & Watch MI vs RCB IPL 2022 Match Live: मुंबई इंडियंस और आरसीबी मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
आईपीएल में आरसीबी और मुंबई के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इनमें से मुंबई इंडियंस ने 19 जबकि आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं. आरसीबी ने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि एमआई दो मैच जीत सकी है. आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे और दोनों बार आरसीबी ने बाजी मारी थी.
मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस ( MI) की टीम आमने सामने होगी. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आरसीबी की टीम इस समय शानदार लय में है. उसने तीन में से दो मैच जीते हैं. आरसीबी अंक तालिका में 5वें नंबर पर है. उसने एक मुकाबला अभी तक गंवाया है.मुंबई की टीम अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. पिछले तीनों मैचों में उस हार का सामना करना पड़ा. अंक तालिका में मुंबई 9वें नंबर पर है. IPL 2022, MI vs RCB Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई और आरसीबी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.
अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:
1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.
2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.
3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.
4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.
5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.
हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
आईपीएल में आरसीबी और मुंबई के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इनमें से मुंबई इंडियंस ने 19 जबकि आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं. आरसीबी ने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि एमआई दो मैच जीत सकी है. आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे और दोनों बार आरसीबी ने बाजी मारी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

