क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator Match Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच ऐसे देखें लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार यानि आज विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मुकाबला डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम को आठ नवंबर को क्वालीफायर-2 (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ खेलने का मौका मिलेगा, वहीं वहीं हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी.

How to Download Hotstar & Watch SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator Match Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच ऐसे देखें लाइव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter|@SunRisers)

SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League) के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार यानि आज विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला डेविड वॉर्नर (David Warner) की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम को आठ नवंबर को क्वालीफायर-2 (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ खेलने का मौका मिलेगा, वहीं वहीं हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Qualifier 1: दिल्ली पर बड़ी जीत से मुंबई छठी बार आईपीएल फाइनल में

ऐसे में आप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल 2021 में भी खेलेंगे Mahendra Singh Dhoni

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).